Rcm Giloy Tulsi Benefits | RCM गिलोय तुलसी के फायदे

5/5 - (1 vote)

Giloy Tulsi Ras Ke Fayde, प्राचीन काल से आयुर्वेदिक ग्रंथों में गिलोय और तुलसी के अनेक फायदों का वर्णन किया गया है। हमारे पूर्वज स्वस्थ हमेशा रहने के लिए गिलोय और तुलसी जैसी कई आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों का सेवन करते थे, लेकिन जैसे जैसे ज़माना मॉडर्न होते जा रहा है, हम हमारी प्राचीन औषधियों से दूर होते चले जा रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि Immunity Power कम हो रही है और हम में से कई लोग जानलेवा बिमारियों से पीड़ित हो रहे है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए RCM कंपनी लेकर आई है Trikara Giloy Tulsi Ras, और आज हम आपको RCM Giloy Tulsi Ras Ke Fayde, लेने की विधि और कीमत के बारें में पूरी जानकारी दे रहे है, तो पूरा आर्टिकल जरुर पढियेगा।

RCM Giloy Tulsi Ras Kya Hai?

जैसा की नाम से ही पता लग रहा है की RCM ने इस रस को गिलोय और तुलसी जैसी दो आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों को मिलाकर बनाया है, अगर आप आयुर्वेद की थोड़ी सी भी जानकारी रखते है तो आप इन दोनों औषधियों का महत्त्व जरुर जानते होंगे।

गिलोय एक प्रकार की बेल होती है, जिसे आयुर्वेद में अमृता की जड़ भी कहा जाता है, अंग्रेजी में Tinospora Cordifolia नाम से जानी जानेवाली इस औषधि की खासियत ये है की जब गिलोय की बेल किसी भी पेड़ पर चढ़ती है तो ये उसके गुणों को भी अपने अन्दर समाहित कर लेती है। गिलोय के पत्तों का आकार पान के पत्तो जैसा होता है और इनका रंग गाढ़ा होता है। आयुर्वेद में गिलोय को शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर Immunity Power बढाने के लिए कारगर माना जाता है।

तुलसी की बात करें तो जहाँ भारत में हम तुलसी की पूजा करते है, वहीं आयुर्वेद में तुलसी को हर्ब्स की रानी माना जाता है, तुलसी के पत्तों और जड़ो का उपयोग चिकित्सक काढ़ा बनाने के लिए किया जाता है। गिलोय और तुलसी के बारें में जानकर आप ये बात तो समझ ही गए होंगे की अगर इन्हें मिलाकर पिए तो कितने फायदे मिलेंगे, फिर भी आइये जानते है कुछ महत्वपूर्ण Giloy Tulsi Ras Benefits in Hindi

RCM Trikara Giloy Tulsi Ras Ke Fayde

Natural Immunity Booster – गिलोय और तुलसी के दो मुख गुण है शरीर को साफ़ करके इसकी इम्युनिटी बूस्ट करना, अगर आप नियमित रूप से गिलोय तुलसी रस का सेवन करते है तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।

वात, पित्त और कफ दोषों का नियंत्रण – आयुर्वेद में शरीर के इन तीन मुख्य दोषों का नियंत्रण करने के लिए कुछ ही औषधियों का जिक्र किया गया है, जिसमें गिलोय का नाम भी शामिल है। जब आपके शरीर के ये तीनो दोष नियंत्रण में रहते है तो आप स्वस्थ रहते है।

हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक ­– आपकी बॉडी में से हानिकारक पदार्थ (Toxins) बाहर निकलने की प्रक्रिया को Detoxification कहते है और गिलोय व् तुलसी को Natural Detoxifier माना जाता है, यानी जैसे आप नहाकर अपने शरीर को बाहर से साफ़ करते है वैसे ही रोजाना गिलोय तुलसी रस का सेवन करने से आपका शरीर अन्दर से साफ़ (Detox) होगा, जिससे ये बिमारियों से बचा रहेगा।

सूजन कम करने में सहायक – Giloy Tulsi Ras Benefits in Hindi की लिस्ट में ये फायदा सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि गिलोय और तुलसी में पाई जाने वाली Anti Inflammatory Properties शरीर में सूजन को कम करने का काम करती है।

फ्लू, जुखाम से बचाव – बुखार आने पर घर के बुजुर्ग तुलसी के पत्तो को चबाने या फिर चाय में डालकर पीने के लिए इसलिए कहते है क्योंकि ये औषधि फ्लू, जुखाम ठीक करने में शरीर की सहायता करती है।

समय से पहले बुढ़ापा रोकने में मददगार – Giloy Tulsi Ras का सेवन करने से आप खुद को तंदुरुस्त रखकर समय से पहले आनेवाले बुढ़ापे से बच सकते है।

Allergy को ठीक करने में फायदेमंद – अगर आपके शरीर को किसी भी प्रकार की Allergy है तो गिलोय तुलसी रस पिने से आपको उसमे भी राहत मिल सकती है।

वजन कम करने में सहायक – गिलोय तुलसी रस का सेवन करने से आपकी बॉडी में से हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते है, पाचन बेहतर होता है और मोटापे से छुटकारा पाने में सहायता मिलती है।

ऊपर बताये महत्वपूर्ण फायदों के अलावा भी RCM Giloy Tulsi Ras का सेवन करने से शरीर को अनेक फायदे मिलते है, इसलिए हम इस प्रोडक्ट को कुदरत का वरदान कहें तो भी कुछ गलत नहीं होगा।

RCM Giloy Tulsi Ras Side Effects in Hindi

गिलोय और तुलसी आयुर्वेदिक जडीबूटियाँ है, इसलिए फिलहाल तो इस रस का सेवन करने से शरीर को होनेवाले कोई साइड इफ़ेक्ट सामने नहीं आये है, लेकिन वो कहते है ना किसी भी चीज की अति हमें हानि पहुंचाती है, इसलिए यदि कोई गिलोय तुलसी रस का उचित मात्रा से अधिक सेवन करता है तो निम्नलिखित नुक्सान देखने को मिल सकते है।

  • पेट में जलन होना
  • ब्लड शुगर लेवल कमजोर होना

RCM Giloy Tulsi Ras Ka Use Kaise Kare

बात करें गिलोय तुलसी रस का सेवन करने की विधि की तो आप अपने डॉक्टर की सलाह के मुताबिक़ या फिर रोजाना दिन में एक बार आरसीएम गिलोय तुलसी रस के 20 से 30 एमएल को एक ग्लास पानी में मिलाकर ले सकते है। लेने की विधि आपको प्रोडक्ट के ऊपर लिखी हुई देखने को भी मिल जाएगी।

ध्यान रखें की RCM Trikara Giloy Tulsi Ras को बच्चों की पहुँच से दूर और किसी ठंडी जगह पर रखें, और रोजाना लेने से पहले रस की बोटल को अच्छे से शेक कर ले, ताकि सभी तत्व एक दूसरे के साथ गुल मिल जाए और आपको और ज्यादा अच्छे बेनेफिट्स मिले।

RCM Giloy Tulsi Ras Kise Nahi Lena Chahiye

वैसे तो गिलोय तुलसी रस हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों इस रस को बिलकुल भी नहीं लेना चाहिए, जो निम्न मुताबिक है।

  • Pregnant Woman (गर्भवती महिला) भूलकर भी गिलोय तुलसी रस का सेवन ना करें, और अगर आप ब्रैस्ट फीडिंग कर रही है तो भी अपने डॉक्टर से सलाह लिए बिना इस रस का सेवन बिलकुल ना करें।
  • 8 साल और उससे कम उम्र वाले बच्चों को इस रस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो इस रस का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

इसे भी पढ़े :

FAQs Related with Giloy Tulsi Ras

Giloy Tulsi Ras Ke Fayde क्या है?

1) शरीर की इम्युनिटी पॉवर बढती है।
2) ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
3) Body Detox होती है।
4) यह पीलिया और गठिया जैसे रोगों के लिए लाभदायक है।
5) फ्लु, जुखाम को कम करने में सहायक है।
6) त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Giloy Tulsi Ras Ke Side Effects क्या है?

गिलोय तुलसी रस का जरुरत से अधिक सेवन करने से पेट में जलन होना और ब्लड शुगर लेवल कमजोर होना जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते है, इसलिए बताई गयी क्वांटिटी से ज्यादा सेवन ना करें।

Rcm Giloy Tulsi Price

MRP: INR 311

निष्कर्ष – Conclusion

उम्मीद करते है, इस आर्टिकल से आपको RCM Giloy Tulsi Ras Ke Fayde, Nuksan, किसे लेना चाहिए और लेने की विधि के बारें में पूरी जानकारी मिल गयी होगी, फिर भी अगर आपके कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर करके गिलोय और तुलसी जैसी आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों के फायदों के बारें में जागरूकता फैलाइए, और ऐसे ही फायदेमंद आर्टिकल्स पढते रहने के लिए हमारे ब्लॉग Networking Duniya पर विजिट करते रहियेगा, धन्यवाद।

10 thoughts on “Rcm Giloy Tulsi Benefits | RCM गिलोय तुलसी के फायदे”

Leave a Comment